Monday, October 1, 2012

कार्यशाला में बच्चों को दी विज्ञान की जानकारी

नौगांव (उत्तरकाशी)। स्कूली बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें बच्चों को अनुभव के आधार पर विज्ञान के रहस्यों की जानकारी दी गई।
सामाजिक एवं पर्यावरण कल्याण समिति तथा प्रथम एजूकेशन फाउंडेशन की ओर से यमुना वैली पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय बाल विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर विषय विशेषज्ञों ने किताबों में पढ़ाए जाने वाले विज्ञान को प्रयोग के माध्यम से बच्चों के सामने प्रस्तुत किया। उन्हाेंने प्रकृति अन्वेषण, हवा के गुण, चुंबक और चुंबकत्व तथा सूक्ष्मजीवियों की दुनिया के बारे में बताया। कार्यक्रम के संयोजक आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सेवा संस्था के सचिव शशिमोहन रावत ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यशाला में प्रखंड के दस विद्यालयों के 90 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समापन मौके पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
साभार : अमर उजाला 
http://www.amarujala.com/city/Uttar_Kashi/Uttar_Kashi-50277-17.html