Friday, May 20, 2011

पृथक जिले के लिए हस्ताक्षर अभियान 25 से

नौगांव (उत्तरकाशी)। यमुना घाटी पृथक जनपद की मांग को लेकर रवांई और जौनपुर के लोग २५ से ३० मई तक यमुनोत्री से लेकर ढाटमीर तक हस्ताक्षर अभियान यात्रा निकालेंगे।

यमुना घाटी विकास संगठन, रवांई लोक कल्याण समिति तथा सामाजिक और पर्यावरणीय कल्याण समिति की ओर से संयुक्त रूप से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें रवांई और जौनपुर के हजारों लोग भागीदारी करेंगे। हस्ताक्षर अभियान यात्रा २५ मई को यमुनोत्री में मां यमुना की पूजा-अर्चना के साथ शुरू होगी। यहां से खरसाली, स्यानाचट्टी, खरादी, बड़कोट, नौगांव, पुरोला, मोरी, नैटवाड़ी, सांकरी, जखोल होते हुए ढाटमीर पहुंचेगी। यात्रा का समापन ३० मई को तिलाड़ी शहीद दिवस के अवसर पर बड़कोट में होगा। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों का कहना है कि यहां की तमाम समस्याओं का समाधान सिर्फ पृथक यमुना घाटी जनपद का गठन ही है। हस्ताक्षर अभियान को पूरी तरह गैर राजनीतिक रखा जाएगा।

साभार : अमर उजाला

http://www।amarujala.com/city/Utter%20Kashi/Utter%20Kashi-15173-17.html